CHOLA FINANCE के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की क्या है स्टॉक पर निवेश रणनीति

CHOLA FINANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि थोड़ा कम NII और हायर प्रोविजंस के कारण मुनाफा अनुमान से 9% नीचे रहा। हायर CoF के कारण NIM तिमाही आधार पर 33 bps गिरा। कंपनी के बोर्ड ने 4,000 करोड़ के QIP को मंजूरी दी है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 11:53 AM
CHOLA FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,000 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company) का शुद्ध मुनाफा 26.3% बढ़कर 710 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की NII 29.7% बढ़कर 2,127 करोड़ रुपये रही। कंपनी का AUM पहली तिमाही में करीब 42% बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये रहा। बोर्ड से QIP के जरिए 4000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली है। कंपनी के नतीजे जारी होने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के स्टॉक पर अपना नजरिया पेश किया है। जेफरीज ने चोला फाइनेंस पर बुलिश रेटिंग दी है। जबकि सीएलएसए ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON CHOLA FINANCE

    JEFFERIES ON CHOLA FINANCE

    जेफरीज ने चोला फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि थोड़ा कम NII और हायर प्रोविजंस के कारण मुनाफा अनुमान से 9% कम रहा। AUM सालाना 40% बढ़ा। हायर CoF के कारण NIM तिमाही आधार पर 33 bps गिरा। नए कारोबार में उच्च क्रेडिट लागत के कारण क्रेडिट लागत में सालाना आधार पर 20 bps की वृद्धि हुई। कंपनी के बोर्ड ने 4,000 करोड़ के QIP को मंजूरी दी।


    Ambuja Cements Q1 Results: स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना घटकर रहा 643 करोड़ रुपये, आय में हुआ इजाफा

    CLSA ON CHOLA FINANCE

    सीएलएसए ने चोला फाइनेंस पर रेटिंग को खरीदारी से घटाकर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत लेकिन NIM कम रही। बोर्ड ने 4,000 करोड़ रुपये के QIP के लिए मंजूरी दी है। उन्होंने इसका मध्यम अवधि के ग्रोथ का मजबूत आउटलुक दिया है। कंपनी की एसेट क्वालिटी स्थिर रही।

    MORGAN STANLEY ON CHOLA FINANCE

    मॉर्गन स्टैनली ने चोला फाइनेंस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,000 रुपये तय किया है। कंपनी के गाइडेंस के साथ-साथ NIM की गिरावट अनुमान से कहीं अधिक तीव्र रही। कम ऑपरेटिंग कॉस्ट से कंपनी को फायदा हुआ। ब्रोकर का कहना है कि स्टॉक में हालिया तेजी को देखते हुए लगता है कि यह निकट अवधि में ठंडा हो सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।