Get App

COFORGE पर दो ब्रोकरेज ने दी बुलिश रेटिंग, स्टॉक के 10 परसेंट से ज्यादा चढ़ने का जताया भरोसा

Coforge पर नोमुरा ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 8,480 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY25 के लिए डबल डिजट में रेवन्यू ग्रोथ की संभावना है। मजबूत एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक मध्यम अवधि के रेवन्यू आउटलुक के बारे में सुगमता प्रदान करती है। कंपनी के FY25-27 के लिए EPS में बढ़ोत्तरी की है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 10:17 AM
COFORGE पर दो ब्रोकरेज ने दी बुलिश रेटिंग, स्टॉक के 10 परसेंट से ज्यादा चढ़ने का जताया भरोसा
Coforge पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 8000 रुपये तय किया है

कोफोर्ज (COFORGE) के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। इसकी CC रेवेन्यू ग्रोथ 26.3% रही। कंपनी के नतीजों में Cigniti के आंकड़े भी शामिल हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का EBIT मार्जिन 11.8% रहा जबकि पिछली तिमाही में ये 13.6% रहा था। Cigniti को खरीदने से कंपनी के मार्जिन पर दबाव नजर आया। कंपनी के नए ऑर्डर 42.7% बढ़कर 44.8 करोड़ डॉलर तक पहुंच गये। नतीजों के बाद ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। नोमुरा, एचएसबीसी जैसे ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर बुलिश राय दी है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है जबकि सिटी ने इस स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है।

BROKERAGES ON COFORGE

Nomura On Coforge

नोमुरा ने कोफोर्ज पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 8,480 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 के लिए डबल डिजट में रेवन्यू ग्रोथ की संभावना है। कर्मचारियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी और 12 महीने की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक विजिब्लिटी में सुधार कर सकती है। मजबूत एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक मध्यम अवधि के रेवन्यू आउटलुक के बारे में सुगमता प्रदान करती है। इन्होंने FY25-27 EPS में बढ़ोत्तरी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें