ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने डिवीस लैबोरेटरीज (Divi's Laboratories) के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,900 रुपये कर दिया है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, संबंधित तिमाही में सेल्स ग्रोथ बेहतर रहने से कंपनी के मुनाफे पर बेहतर असर हुआ। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक के लिए 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है।
