डीमार्ट (DMart (AVENUE SUPERMART) ने चौथी तिमाही के अपडेट जारी कर दिये हैं। जिसके अनुसार डीमार्ट के स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 20% की वृद्धि देखने को मिली। जबकि कंपनी के स्टोर्स की संख्या भी 306 से बढ़कर हुई 324 हो गई है। Q4 में कंपनी की आय 8610 करोड़ रुपये से बढ़कर 10337 करोड़ रुपये रही। इसके बाद कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है या बिकवाली की राय दी है। वहीं नायका (NYKAA) के Q4 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर BPC बिजनेस में अच्छी ग्रोथ रहेगी। चौथी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ तीसरी तिमाही की तरह ही रहेगी। एवरेज ऑर्डर वैल्यू और कन्वर्जन रेट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। औसत ऑर्डर वैल्यू की ग्रोथ से रेवेन्यू बढ़ेगा। जानते हैं इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया-
सिटी ने एवन्यू सुपरमार्ट पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,460 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी प्रति स्टोर औसत रेवन्यू केवल +2.3% 3-वर्ष सीएजीआर रहा। औसत रेवन्यू/वर्गफुट -3% 3-वर्ष सीएजीआर पर रहा जो कि निराशाजनक था। मार्जिन, कमाई के जोखिम को देखते हुए मौजूदा वैल्यूएशन पर स्टॉक पर निवेश को लेकर सतर्क रहना चाहिए
मॉर्गन स्टैनली ने नायका पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 206 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की कंसोलिटेड लेवल पर Q4 रेवन्यू वृद्धि अच्छी रही है। टियर-1 उपभोक्ताओं की निरंतर डिमांड के कारण रेवन्यू में मजबूत वृद्धि हुई है। कंपनी को FY23 के लिए अपनी 9M ग्रोथ रेट बनाए रखने की उम्मीद है।
नोमुरा ने नायका पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 214 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंसोलिडेटेल लेवल पर कंपनी को ग्रोथ रेट जारी रहने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)