डीमार्ट (DMart (AVENUE SUPERMART) ने चौथी तिमाही के अपडेट जारी कर दिये हैं। जिसके अनुसार डीमार्ट के स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 20% की वृद्धि देखने को मिली। जबकि कंपनी के स्टोर्स की संख्या भी 306 से बढ़कर हुई 324 हो गई है। Q4 में कंपनी की आय 8610 करोड़ रुपये से बढ़कर 10337 करोड़ रुपये रही। इसके बाद कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है या बिकवाली की राय दी है। वहीं नायका (NYKAA) के Q4 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर BPC बिजनेस में अच्छी ग्रोथ रहेगी। चौथी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ तीसरी तिमाही की तरह ही रहेगी। एवरेज ऑर्डर वैल्यू और कन्वर्जन रेट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। औसत ऑर्डर वैल्यू की ग्रोथ से रेवेन्यू बढ़ेगा। जानते हैं इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया-
