Get App

मार्केट से अब बड़े रिटर्न की उम्मीद ना करें, भारतीय बाजार आगे कर सकते हैं अंडरपरफॉर्म- चुनाव नतीजों पर ब्रोकरेज फर्म

Bernstein ने लोकसभा नतीजों पर कहा कि अब सब्सिडी खर्च बढ़ने की आशंका है। अब बाजार से बड़े रिटर्न की उम्मीद नही करनी चाहिए। उनका कहना है कि नई सरकार में दूसरी पार्टियों पर निर्भरता बढ़ेगी। बर्नस्टीन ने कहा कि बाजार अब 8-9% के करीब रिटर्न देगा। अब कैपेक्स वाले शेयर बाजार की रिकवरी को लीड करेंगे

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 05, 2024 पर 11:50 AM
मार्केट से अब बड़े रिटर्न की उम्मीद ना करें, भारतीय बाजार आगे कर सकते हैं अंडरपरफॉर्म- चुनाव नतीजों पर ब्रोकरेज फर्म
UBS ने चुनाव नतीजों पर कहा कि ग्लोबल निवेशकों के फीडबैक के हिसाब से ही नतीजे रहे हैं। अब मुश्किल रिफॉर्म पर कदम बढ़ाना कठिन होगा। भारतीय बाजार आगे अंडरपरफॉर्म कर सकते हैं

Brokerages view on Election Results:  लोकसभा चुनाव के नतीजों से ब्रोकरेज की मिली-जुली राय सामने आई है।चुनावों पर FII ब्रोकरेजेज का कहना है कि BJP के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने की उम्मीद है। चुनवा नतीजों के मुताबिक PM मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी। लेकिन अबकी बार नई सरकार में दूसरी पार्टियों पर निर्भरता बढ़ेगी। इसकी वजह से सरकार की स्थिरता और पॉलिसी मेकिंग पर सवाल बना हुआ रहेगा। मध्यम अवधि के लिए बाजार के आउटलुक में बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कैपेक्स साइकिल रुकने का रिस्क कम है। जानते हैं चुनाव नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेजेज ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा-

लोकसभा नतीजों पर Bernstein

Bernstein को सब्सिडी खर्च बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कहा बाजार से अब बड़े रिटर्न की उम्मीद ना करें। ब्रोकरेज का कहना है कि नई सरकार में दूसरी पार्टियों पर निर्भरता बढ़ेगी। रूरल डिस्ट्रेस से निपटने के लिए सब्सिडी पर फोकस रहेगा। कैपेक्स पर सब्सिडी खर्च भारी रहने का असर संभव है। निफ्टी के 23500 के टार्गेट में बदलाव नहीं किया है।

बर्नस्टीन ने कहा कि बाजार अब 8-9% के करीब रिटर्न देगा। लार्ज कैप के मुकाबले स्मॉल और मिडकैप पर अंडरवेट नजरिया अपनाया है। छोटी अवधि में ज्यादा बिकवाली हो चुकी है। अब कैपेक्स वाले शेयर बाजार की रिकवरी को लीड करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें