टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने अमेरिकी कंपनी Kaleyra के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। यह सौदा 10 करोड़ डॉलर में हुआ है। Kaleyra, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी है। कंपनी ने डिगो (Digo) का इस्तेमाल कर अपने CPaaS बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विदेशी बाजारों में उसे सीमित सफलता मिली। इस डील से टाटा कम्यूनिकेशंस को ग्लोबल स्तर पर अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी को मुख्य तौर पर अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों में फायदा होगा। हालांकि, Kaleyra अपनी तरह की बाकी कंपनियों के मुकाबले कम मार्जिन पर काम कती है, लेकिन अधिग्रहण की वैल्यूशन उचित जान पड़ती है। इस अधिग्रहण से टाटा कम्युनिकेशंस को फाइनेंशियर ईयर 2023-27 के दौरान अपना डेटा रेवेन्यू डबल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, इससे फाइनेंशियल ईयर 2025 का EBITDA मार्जिन घटकर 21-22 पर्सेंट हो सकता है।
