Get App

टाटा कम्युनिकेशंस को 1590 रुपये के टारगेट प्राइस पर होल्ड करें: Emkay Global Financial

Tata Communications ने अमेरिकी कंपनी Kaleyra के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। यह सौदा 10 करोड़ डॉलर में हुआ है। इस डील से कंपनी को ग्लोबल स्तर पर अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी को मुख्य तौर पर अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों में फायदा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2023 पर 8:38 PM
टाटा कम्युनिकेशंस को 1590 रुपये के टारगेट प्राइस पर होल्ड करें: Emkay Global Financial
ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, टाटा कम्युनिकेशंस को फाइनेंशियर ईयर 2023-27 के दौरान अपना डेटा रेवेन्यू डबल करने में मदद मिलेगी।

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने अमेरिकी कंपनी Kaleyra के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। यह सौदा 10 करोड़ डॉलर में हुआ है। Kaleyra, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी है। कंपनी ने डिगो (Digo) का इस्तेमाल कर अपने CPaaS बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विदेशी बाजारों में उसे सीमित सफलता मिली। इस डील से टाटा कम्यूनिकेशंस को ग्लोबल स्तर पर अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी को मुख्य तौर पर अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों में फायदा होगा। हालांकि, Kaleyra अपनी तरह की बाकी कंपनियों के मुकाबले कम मार्जिन पर काम कती है, लेकिन अधिग्रहण की वैल्यूशन उचित जान पड़ती है। इस अधिग्रहण से टाटा कम्युनिकेशंस को फाइनेंशियर ईयर 2023-27 के दौरान अपना डेटा रेवेन्यू डबल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, इससे फाइनेंशियल ईयर 2025 का EBITDA मार्जिन घटकर 21-22 पर्सेंट हो सकता है।

आउटलुक

Kaleyra के लोअर मार्जिन और अलग-अलग देशों में उसके ऑपरेशन की वजह से इस अधिग्रहण को बेहतर ढंग से लागू करना टाटा कम्युनिकेंश के लिए काफी अहम होगा। इस कंपनी को 1,590 रुपये के टारगेट के साथ होल्ड करने की सलाह दी गई है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें