Get App

इस ब्रोकरेज फर्म ने पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों को बेचने की सलाह दी, टारगेट प्राइस 5,300 रुपये

दिसंबर 2024 तिमाही में आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के अनुमानों से बेहतर रही। इस दौरान तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 4.6 पर्सेंट रही, जबकि EBITM ब्रोकरेज फर्म के अनुमान से थोड़ा ज्यादा यानी 14.9 पर्सेंट रहा। पिछली कुछ तिमाहियों के उलट इस बार कंपनी के तमाम वर्टिकल/जोन में ग्रोथ देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 4:31 PM
इस ब्रोकरेज फर्म ने पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों को बेचने की सलाह दी, टारगेट प्राइस 5,300 रुपये
पिछले एक महीने में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 11 पर्सेंट का करेक्शन देखने को मिला है।

दिसंबर 2024 तिमाही में आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के अनुमानों से बेहतर रही। इस दौरान तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 4.6 पर्सेंट रही, जबकि EBITM ब्रोकरेज फर्म के अनुमान से थोड़ा ज्यादा यानी 14.9 पर्सेंट रहा। पिछली कुछ तिमाहियों के उलट इस बार कंपनी के तमाम वर्टिकल/जोन में ग्रोथ देखने को मिली है।

कंपनी का मैनेजमेंट ग्रोथ की रफ्तार को लेकर आश्वस्त है, लेकिन कुछ सेगमेंट के दौरान ग्रोथ में सुस्ती को लेकर कुछ चिंताएं पैदा हो गई हैं। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के आखिर तक 2 अरब डॉलर के रेवेन्यू रन रेट का टारगेट तय किया है। साथ ही, कंपनी के मैनेजमेंट को मार्जिन में 2-3 पर्सेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2031 के आखिर तक रेवेन्यू रन रेट 5 अरब डॉलर रहने का रोडमैप तैयार किया है।

कुछ सेगमेंट में माहौल बेहतर रहने की उम्मीद है, जबकि मैनेजमेंट का फोकस प्रोजेक्ट्स को लागू करने पर है।

आउटलुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें