बजट से शेयर मार्केट गदगद है। कोई इसे BOLD तो DREAM बजट बता रहा है। सभी को बजट से इकोनॉमी में MAGICAL ग्रोथ लौटने की उम्मीद है। यही वजह है कि बाजार ने रिकॉर्डतोड़ तेजी के साथ बजट को सलामी दी। हर सेक्टर में तगड़ी खरीदारी है। बाजार की ये बजट रैली आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
हफ्तावसूली में experts वैसे शेयरों के बारे में आपको बताएंगे जिनमें आगे दमदार MOVEMENT के संकेत मिल रहे हैं। इस खास शो में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Angel Broking के समीत चव्हाण, LKP Securities के गौरव बिस्सा और rajatkbose.com के रजत बोस जुड़ गये हैं।
rajatkbose.com के रजत बोस की बाजार पर राय
निफ्टी 14700 का स्तर पार करेगा तो वो 15000 के पार भी जा सकता है। लेकिन अभी भी खरीदारी की गुंजाइश बनी हुई है। बाजार में इस लेवल पर खरादारी करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Angel Broking के समीत चव्हाण की बाजार पर राय
समीत ने कहा बजट के पहले अच्छी खासी शॉर्ट कवरिंग आई थी इसलिए बजट के बाद इतना जोरदार मूव देखने को मिला है। हालांकि बाजार को देखते हुए फिलहाल खरीदारी करने का मूड बनाना चाहिए।
LKP Securities के गौरव बिस्सा की बाजार पर राय
कल बहुत एग्रेसिव खरीदारी देखी गई और इतना एग्रेसिव खरीदारी के बाद अब एग्रेसिव खरीदारी से बचना होगा। हालांकि बाजार पर अभी भी मूड पॉजिटिव बना है। इसलिए स्टॉक स्पेसिफिक खरीदारी कर सकते हैं और बाजार में डिप का इंतजार करना चाहिए उसके बाद खरीदारी करनी चाहिए।
rajatkbose.com के रजत बोस की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः ITC रजत ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 210 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 230 से लेकर 235 तक के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है।
LKP Securities के गौरव बिस्सा की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः AMBER ENT
गौरव ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 2550 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2950 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें एक ब्रेकआउट देखने को मिला है। इस समय यहां प्राइस एक्शन अच्छा है और इसमें मूवमेंट बन रहा है।
Angel Broking के समीत चव्हाण की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः PNB
समीत ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 33 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 41 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। पीएसयू बैंक अभी तेजी नहीं दिखा रहे हैं। बैंक निफ्टी में प्राइवेट बैंकों की वजह से तेजी देखने को मिली है। पीएनबी में पिछले 3 से 4 सालों के बाद अच्छा मूव नजर आ रहा है। इसलिए इसमें खरीदारी करनी चाहिए।
rajatkbose.com के रजत बोस की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः IDFC First Bank
रजत ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 39 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 58 तक के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। ये स्टॉक आज नीचे आया है इसलिए इसमें ऊपर जाने की जगह है। ये धीरे-धीरे ऊपर ही जायेगा।
Angel Broking के समीत चव्हाण की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः INFY
समीत ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 1312 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1175 के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि निफ्टी आईटी में थकान नजर आ रही है। इसलिए इस स्टॉक में बिकवाली की सलाह होगी।
LKP Securities के गौरव बिस्सा की बजट बाद कमाई वाली पिक्सः DBL
रजत ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसमें 425 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 475 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। गौरव ने कहा है कि इसका ब्रेकआउट हो चुका है। ब्रेकआउट को टेस्ट कर चुका है। इसमें पुलआउट आ सकता है। इसका सेटअप डेली चार्ट पर काफी बेहतरीन है इसलिए इसमें खरीदारी करनी चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )