Stock Tips: शेयर बाजार में धीरज रखने वालों की जीत होती है। लेकिन धीरज रखने से ज्यादा जरूरी है सही शेयर की तलाश करना और ये जानना कि उनमें कब एंट्री करना चाहिए। यहां हम आपको 4 ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके मार्च तिमाही के नतीजों ने एक्सपर्ट्स को इनपर बुलिश बना दिया है। इन शेयरों में आरती इंडस्ट्रीज, नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन, नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन और यूपीएल लिमिटेड शामिल हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इन स्टॉक्स में निवेशकों को 28% से 43% तक का बंपर रिटर्न मिल सकता है। आइए जानतें है कि एक्सपर्ट्स ने इन शेयरों के लिए क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने गुरुवार 11 मई को जारी एक रिपोर्ट में आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग दी है और इसके लिए 726.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 42.72 फीसदी अधिक है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने गुरुवार 11 मई को जारी एक रिपोर्ट में नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन के शेयरों को BUY रेटिंग दी है और इसके लिए 475.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 42.64 फीसदी अधिक है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने गुरुवार 11 मई को जारी एक रिपोर्ट में बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग दी है और इसके लिए 1305.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 28.90 फीसदी अधिक है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म 'केआर चोकसी' ने गुरुवार 11 मई को जारी एक रिपोर्ट में यूपीएल लिमिटेड के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग दी है और इसके लिए 876.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 28.28 फीसदी अधिक है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।