HAVELLS का शेयर नतीजों के बाद 5% टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें बने रहें, ऐड करें या निकल जाएं

Havells पर यूबीएस ने कहा कि लॉयड एंड कंज्यूमर डिमांड से री-रेटिंग संभव है। ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही परिस्थितियां प्रतिकूल रही। केबल/लॉयड कारोबार बेहतर रहा। मैनेजमेंट की कमेंट्री से Q4 में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जगाती है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1,360 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 10:37 AM
Havells पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 1,250 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हैवेल्स इंडिया (HAVELLS INDIA) ने कल अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किये। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 284 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 4,120 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में गिरावट रहने के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। गुरूवार को दोपहर 3.22 बजे कंपनी का शेयर 0.22 प्रतिशत या 2.60 रुपये चढ़कर 1205.40 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया था। इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1405.55 रुपये रहा है जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1024 रुपये रहा है।

    तीसरी तिमाही का मुनाफा घटने और आय में बढ़ोत्तरी हुई। आज के कारोबार से लगता है कि कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये। आज सुबह 9.49 बजे कंपनी का HAVELLS INDIA का शेयर 5.13 प्रतिशत या 61.80 रुपये गिरकर 1143.65 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा।

    BROKERAGES ON HAVELLS


    Citi On HAVELLS

    सिटी ने हैवेल्स पर न्यू्ट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,374 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने अनुमान के मुताबिक नतीजे पेश किये। कंपनी के रेवन्यू में ग्रोथ वॉल्यूम में बढ़ोत्तरी की वजह से नजर आई। रिजल्ट पर B2C Demand Slowdown का असर देखने को मिला।

    UBS On Havells

    यूबीएस ने हैवेल्स पर राय देते हुए कहा कि लॉयड एंड कंज्यूमर डिमांड से री-रेटिंग संभव है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही । केबल/लॉयड कारोबार बेहतर रहा। मैनेजमेंट की कमेंट्री से Q4 में आशावादी रिजल्ट की उम्मीद जगती है। उन्होंने इसके शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसका लक्ष्य 1,360 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MS ON HAVELLS

    मॉर्गन स्टैनली ने हैवेल्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 1,310 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बी2सी से मांग पर महंगाई के माहौल का असर देखने को मिला। हालांकि बी2बी ग्रोथ जोरदार रही। वहीं कमोडिटी की कीमतें फिर से अस्थिर हो गई हैं।

    Nomura On Havells

    नोमुरा ने हैवेल्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 1,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने इसका Revenue Est 2 प्रतिशत बढ़ाया है। जबकि FY23-25 के लिए EPS Est घटाया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।