Get App

Stocks to Sell: इस मिडकैप शेयर का 21% गिर सकता है भाव, नहीं बेचने पर डूब सकता है आपका पैसा

Shares to Sell: शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए जितना जरूरी सही समय में शेयरों को खरीदना है। उतना ही जरूर इन शेयरों को सही समय पर बेचना भी है। ऐसा नहीं करने पर कई बार निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही शेयर के बारे में बताने जा रहे, जिसमें घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने मौजूदा स्तर से करीब 21.34 फीसदी की गिरावट आने की आशंका जताई है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 11:09 PM
Stocks to Sell: इस मिडकैप शेयर का 21% गिर सकता है भाव, नहीं बेचने पर डूब सकता है आपका पैसा
KEC इंटरेनशनल के शेयर शुक्रवार को 0.36% गिरकर 550 रुपये के भाव पर बंद हुए

Shares to Sell: शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए जितना जरूरी सही समय में शेयरों को खरीदना है। उतना ही जरूर इन शेयरों को सही समय पर बेचना भी है। ऐसा नहीं करने पर कई बार निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही शेयर के बारे में बताने जा रहे, जिसमें घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने मौजूदा स्तर से करीब 21.34 फीसदी की गिरावट आने की आशंका जताई है। यह शेयर है केईसी इंटरनेशनल (KEC International) का। HDFC सिक्योरिटीज ने शुक्रवार 16 जून को जारी एक रिपोर्ट में कंपनी के शेयरों को 'Reduce (घटाएं)' रेटिंग दी है और इसके लिए 433 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 21.34 फीसदी कम है।

ब्रोकरेज ने अपन रिपोर्ट में कहा, "हमने KEC इंटरनेशनल के सालाना इनवेस्टर कॉन्फ्रेंस में भाग लिया है। इमें अपने मुख्य रूप से 5 चीजें नोट की। पहला- कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 250 अरब रुपये के ऑर्डर इनफ्लो का अनुमान जताया है, जिसका करीब 10.4 फीसदी अभी तक आ चुका है। दूसरा- कंपनी ने अपने लगभग सभी लीगेसी प्रोजेक्ट्स (घाटे वाले EPC) के पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद जताई है। ऐसे में दूसरी छमाही तक इसका SAE प्रोजेक्ट्स का टैक्स से पहले मुनाफे का मार्जिन पॉजिटिव हो सकता है।"

HDFC सिक्योरिटीज ने आगे लिखा, "तीसरा- वित्त वर्ष 2023 में कंपनी अपना रेवेन्यू 200 अरब से अधिक और EBITDA मार्जिन करीब 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। चौथा- इसने अपने कर्ज को वित्त वर्ष 2023 के ही बराबर ही यानी 50 अरब रुपये पर रहने का अनुमान जताया है। और पांचवा- कंपनी ने नॉन-वर्किंग डे को घटाकर 110 दिन पर लाने का लक्ष्य रखा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें