HSBC को Zomato के स्टॉक प्राइस में 30% बढ़ोतरी का अनुमान, क्या आपको खरीदना चाहिए यह शेयर?

जोमैटो का शेयर 12 मार्च को उतार-चढ़ाव के बाद 1.32 पर्सेंट की बढ़त के साथ 156.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों की कीमत में यह उतार-चढ़ाव ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है, जब ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस फूड टेक स्टॉक का टारगेट प्राइस 163 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। इसका मतलब यह है कि ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस से तकरीबन 30 पर्सेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 5:05 PM
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने जोमैटो के स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दी है।

जोमैटो (Zomato) का शेयर 12 मार्च को उतार-चढ़ाव के बाद 1.32 पर्सेंट की बढ़त के साथ 156.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों की कीमत में यह उतार-चढ़ाव ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है, जब ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस फूड टेक स्टॉक का टारगेट प्राइस 163 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। इसका मतलब यह है कि ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस से तकरीबन 30 पर्सेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

HSBC ने कंपनी के स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि लंबी अवधि में विज्ञापन संबंधी रेवेन्यू कंपनी के क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिनकिट (Blinkit) का मुख्य आधार होगा। HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमारा मानना है कि लंबी अवधि में ब्लिनकिट का सभी इबिट्डा मार्जिन (EBITDA margin) विज्ञापन रेवेन्यू आधारित होगा, जबकि कोर बिजनेस रेवेन्यू के जरिये लागत की भरपाई होगी।'

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी का विज्ञापन रेवेन्यू उसकी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू का 3-4% है और इबिट्डा मार्जिन की तरह अगले 3-5 साल में यह हिस्सेदारी (EBITDA margin) बढ़कर 5-6 पर्सेंट हो जाने की उम्मीद है। HSBC को भारत में जोमैटो का डिजिटल खर्च भी बढ़ने की अनुमान है और इससे ब्लिनकिट को मदद मिलेगी। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, इस खर्च की वजह से वित्त वर्ष 2027 तक डिजिटल खर्च की हिस्सेदारी मौजूदा 38 पर्सेंट से बढ़कर 44 पर्सेंट तक पहुंच जाने का अनुमान है। डिजिटल मार्केट के कई जानकारों का मानना है कि यह हिस्सेदारी और बढ़ सकती है।


HSBC का मानना है कि डिजिटल खर्च का अधिकांश हिस्सा (80% से ज्यादा) सर्च प्लेटफॉर्म (जैसे गूगल), वीडियो (यूट्यूब) और सोशल मीडिया (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम) में बंट जाता है। बाकी प्लेटफॉर्म (खास तौर पर इ-कॉमर्स) का डिजिटल खर्च में हिस्सा 15% है। HSBC का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 तक यह हिस्सा 15 पर्सेंट से बढ़कर 18% हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।