Get App

HUL का शेयर नतीजों के बाद 1.5% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

HUL पर यूबीएस ने न्यूट्रल कॉल देकर इसका टारगेट 7200 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि आय ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही। कंपनी के वॉल्यूम पर इसके कमजोर प्रोडक्ट मिक्स का असर पड़ा। होम केयर में वॉल्यूम लेड ग्रोथ औरपर्सनल केयर पर कीमतों में बढ़ोतरी का असर पड़ा। इसमें शॉर्ट टर्म में डिमांड कमजोर रह सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 10:18 AM
HUL का शेयर नतीजों के बाद 1.5% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति
HUL पर एमके ग्लोबल ने 2,675 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग दी है

HUL Share Price: FMCG सेक्टर की मार्केट लीडर हिंदुस्तान यूनिलीवर ( HUL) का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 3,001 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 2519 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। दिसंबर तिमाही में HUL का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़कर 15195 करोड़ रुपये हो गया। इस वृद्धि को होम केयर सेगमेंट में 6 फीसदी की अंडरलेइंग सेल्स ग्रोथ (USG) से सपोर्ट मिला। हालांकि, कुल अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) फ्लैट रहा।

कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आज सुबह बाजार खुलने के बाद करीब 10 बजे के दौरान एचयूएल का स्टॉक 1.65 परसेंट या 38.70 रुपये गिर कर 2304.25 के स्तर पर कारोबार करते नजर आये।

BROKERAGES ON HUL

GOLDMAN SACH ON HUL

सब समाचार

+ और भी पढ़ें