INDUSIND BANK नतीजों के बाद 18 रुपये चढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें या करें मुनाफावसूली

INDUSIND BANK पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। Q4 मोटे तौर पर कोर पीपीओपी और पीएटी के अनुसार से अनुमान के मुताबिक रहा। बैंक का तिमाही आधार पर NIM सपाट रहा। ब्रोकरेज का कहना है कि अनसिक्योर्ड बुक में अधिक वृद्धि को देखते हुए स्टॉक में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 10:02 AM
IndusInd Bank पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,550 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार में प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) का स्टॉक फोकस में रहेगा। इंडसइंड बैंक ने सुमंत कठपालिया को फिर से MD & CEO बनाने का निर्णय लिया है। अब बोर्ड ने नियुक्ति के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मांगी है। वहीं बैंक के तिमाही नतीजों की बात करें तो Q4 में स्लिपेजेस अनुमान से ज्यादा रहे। तिमाही आधार पर Q4 में प्रोविजनिंग 1,064.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,030.1 करोड़ रुपये रही। जबकि ग्रॉस NPA 2.06% से घटकर 1.98% रहा। वहीं नेट NPA 0.62% से घटकर 0.59% रहा। जानते हैं नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की क्या है राय-

    आज सुबह 9.49 बजे INDUSIND BANK का स्टॉक एनएसई पर 1.63 प्रतिशत या 18 रुपये ऊपर 1120 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया।

    BROKERAGES ON INDUSIND BANK


    CLSA ON INDUSIND BANK

    सीएलएसए ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 मोटे तौर पर कोर पीपीओपी और पीएटी के लिहाज से अनुमान के मुताबिक रहा। वहीं तिमाही आधार पर NIM फ्लैट रहा। अनसिक्योर्ड बुक में उच्च वृद्धि को देखते हुए मजबूत वृद्धि की उम्मीद है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं दमदार कमाई

    MS On IndusInd Bank

    मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,525 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उच्च दरों के बावजूद स्थिर मार्जिन से कोर पीपीओपी में सालाना आधार पर 20% की वृद्धि हुई। तिमाही आधार पर क्रेडिट कॉस्ट कम होकर 146 बीपीएस पर रही। हालांकि बढ़ी हुई कुल स्लिपेज थोड़ी निगेटिव रही। प्रति LCR खुदरा जमा तिमाही आधार पर 4% और सालाना आधार पर 19% बढ़ा।

    Jefferies On IndusInd Bank

    जेफरीज ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही का मुनाफा अनुमान से ज्यादा था। जिसमें ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 20% की बढ़ोतरी और क्रेडिट लागत में 30% की गिरावट आई थी। उन्होंने कहा कि स्लिपेज कम हो जाएंगे क्योंकि स्ट्रेस लोन के लिए अच्छी तरह से प्रावधान किया गया है।

    InCred On IndusInd Bank

    इनक्रेड ने इंडसइंड बैंक पर ऐड की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि फ्लैट मार्जिन और क्रेडिट लागत में गिरावट के बीच बैंक के अनुमान के मुताबिक Q4 PAT पोस्ट किया। निकट अवधि में मार्जिन में दबाव और ओपेक्स में उछाल की संभावना है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।