आज बाजार में प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) का स्टॉक फोकस में रहेगा। इंडसइंड बैंक ने सुमंत कठपालिया को फिर से MD & CEO बनाने का निर्णय लिया है। अब बोर्ड ने नियुक्ति के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मांगी है। वहीं बैंक के तिमाही नतीजों की बात करें तो Q4 में स्लिपेजेस अनुमान से ज्यादा रहे। तिमाही आधार पर Q4 में प्रोविजनिंग 1,064.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,030.1 करोड़ रुपये रही। जबकि ग्रॉस NPA 2.06% से घटकर 1.98% रहा। वहीं नेट NPA 0.62% से घटकर 0.59% रहा। जानते हैं नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की क्या है राय-
