Get App

INFOSYS के नतीजे रहे उम्मीद के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Infosys पर बर्नस्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1,740 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ पॉजिटिव नजर आया। तीसरी तिमाही में मार्जिन और बड़ी डील्स अनुमान के मुताबिक रही। इकोनॉमी में सुधार के साथ FY25 में ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 11:31 AM
INFOSYS के नतीजे रहे उम्मीद के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
Infosys पर नोमुरा ने न्यूटल रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में एक्जीक्यूशन अच्छा रहा

INFOSYS Share Price: इंफोसिस (INFOSYS) तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद पर खरे उतरे। कंपनी का रेवेन्यू में अनुमान से कम 1.2% का दबाव नजर आया। मुनाफे में 1.6% की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने रेवेन्यू गाइंडेस की निचली रेंज 1% से बढ़ाकर 1.5% की। इंफोसिस के ADR में करीब 4% का उछाल देखने को मिला। Q3 में नई डील 7.7 अरब डॉलर से घटकर 3.2 अरब डॉलर रही। पिछले 4 तिमाही में औसत नई डील 3.8 अरब डॉलर रही। Q3 में CC आय ग्रोथ 1% घटी जबकि इसके 1.5 से 2 घटने का अनुमान था। मार्जिन पर वेतन बढ़ोतरी का 0.7% असर रहा। कंपनी ने 1 नवंबर से कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी दी है। ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर कुल मिलाकर बुलिश नजरिया अपनया है। जानते हैं किसने क्या दिये टारगेट -

BROKERAGES ON INFOSYS

Bernstein On Infosys

बर्नस्टीन ने इंफोसिस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,740 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजों में उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ पॉजिटिव नजर आया। तीसरी तिमाही में मार्जिन और बड़ी डील्स अनुमान के मुताबिक रही। Q3FY24 में मजबूत एग्जिक्यूशन देखने को मिला। FY24 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस की रेंज में बदलाव नजर आया। इकोनॉमी में सुधार के साथ FY25 में ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें