कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दूसरे दिन आज बैंक का स्टॉक फिसलता हुआ नजर आया। एनएसई पर सुबह 10.34 बजे ये शेयर 2.09 प्रतिशत या 39.70 रुपये गिरकर 1856.10 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। ऐसे में जानते हैं इस स्टॉक्स पर 5 टॉप ब्रोकरेज क्या रणनीति अपना रहे हैं-
MS ने Kotak Bank पर इक्वल-वेट कॉल दिया है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 2215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका मुनाफा नॉन कोर इंकम की वजह से अनुमान से कमजोर रहा है। सालाना आधार पर कोर PPoP 24% ऊपर रहा है। मजबूत मार्जिन और लोन ग्रोथ के बल पर हमारे अनुमान से 4 प्रतिशत ज्यादा रहा है। इन्होंने इसका EPS अनुमान 2 प्रतिशत बढ़ाया है।
Citi ने Kotak Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2120 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लोअर प्रोविजंस के चलते इसका मुनाफा हमारे अनुमान से ज्यादा रहा है। इसकी कोर PPoP अनुमान के मुताबिक रही है। इसकी लोन ग्रोथ अच्छी रही जो कि सालाना आधार पर 25 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.9 प्रतिशत रही।
HSBC की Kotak Mahindra Bank पर राय
HSBC ने Kotak Bank पर होल्ड रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य बढ़ाकर 2030 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी लोन ग्रोथ, एनआईएम एक्सपांशन मजबूत रहा है। इन्होंने इसका FY23/24/25 के लिए EPS अनुमान क्रमशः 21.9%/12.2%/7.9% बढ़ाया है।
CS की Kotak Mahindra Bank पर राय
CS ने Kotak Bank पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन और एसेट क्वालिटी की वजह से मुनाफा बढ़ा है। इन्होंने इसका EPS अनुमान FY23/ 24/25 के लिए 10%/6%/6% बढ़ाया है।
Nomura की Kotak Mahindra Bank पर राय
Nomura ने Kotak Bank पर न्यूट्रल कॉल दिया है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस 1890 रुपये निर्धारित किया है। उन्होंने कहा है कि लोअर प्रोविजंस के चलते नेट इंकम और एनआईएम में उछाल नजर आया। हालांकि इसकी Core PPoP हमारे अनुमान से कम रही है। इन्होंने इसका FY22-25 के लिए EPS CAGR 15 प्रतिशत रखा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)