Get App

Kotak Mahindra Bank के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटे, 5 टॉप ब्रोकरेजेज से जानें निकल जाएं या होल्ड करें

Citi ने Kotak Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उनका कहना है कि लोअर प्रोविजंस के चलते इसका मुनाफा हमारे अनुमान से ज्यादा रहा है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 10:45 AM
Kotak Mahindra Bank के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटे, 5 टॉप ब्रोकरेजेज से जानें निकल जाएं या होल्ड करें
HSBC ने Kotak Bank पर होल्ड रेटिंग दी है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका FY23/24/25 के लिए EPS अनुमान क्रमशः 21.9%/12.2%/7.9% बढ़ाया है

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दूसरे दिन आज बैंक का स्टॉक फिसलता हुआ नजर आया। एनएसई पर सुबह 10.34 बजे ये शेयर 2.09 प्रतिशत या 39.70 रुपये गिरकर 1856.10 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। ऐसे में जानते हैं इस स्टॉक्स पर 5 टॉप ब्रोकरेज क्या रणनीति अपना रहे हैं-

MS की Kotak Mahindra Bank पर राय

MS ने Kotak Bank पर इक्वल-वेट कॉल दिया है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 2215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका मुनाफा नॉन कोर इंकम की वजह से अनुमान से कमजोर रहा है। सालाना आधार पर कोर PPoP 24% ऊपर रहा है। मजबूत मार्जिन और लोन ग्रोथ के बल पर हमारे अनुमान से 4 प्रतिशत ज्यादा रहा है। इन्होंने इसका EPS अनुमान 2 प्रतिशत बढ़ाया है।

Citi की Kotak Mahindra Bank पर राय

Citi ने Kotak Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2120 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लोअर प्रोविजंस के चलते इसका मुनाफा हमारे अनुमान से ज्यादा रहा है। इसकी कोर PPoP अनुमान के मुताबिक रही है। इसकी लोन ग्रोथ अच्छी रही जो कि सालाना आधार पर 25 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.9 प्रतिशत रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें