एक्सपर्ट के मुताबिक बड़े इवेंट के पहले तेजी के साथ मुनाफावसूली भी देखने को मिलती है
बिजली, रियल्टी सेक्टर्स और मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी के बीच 14 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में बाजार में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,478.38 अंक (2.47 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 61,223.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 443.1 अंक (2.48 प्रतिशत) बढ़कर 18,255.8 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पावर इंडेक्स में 7.4 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 6 प्रतिशत, रियल्टी इंडेक्स में करीब 5 प्रतिशत और सूचना प्रौद्योगिकी इंडेक्स में 3 प्रतिशत की तेजी रही।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में 2-3 प्रतिशत की तेजी के साथ ब्रॉडर इंडेक्सेस ने मुख्य इंडेक्सेस के अनुरूप प्रदर्शन किया।
पिछले हफ्ते 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों में 10 से 47 प्रतिशत की तेजी आई। इनमें मुख्य रूप से Gujarat Mineral Development Corporation, Ajmera Realty, Greaves Cotton, Deepak Fertilizers, BCL Industries, Kellton Tech Solutions, Urja Global, Vikas Lifecare, Dollar Industries और India Nippon Electricals आदि स्टॉक्स शामिल हैं।
वहीं दूसरी तरफ GNA Axles, BGR Energy Systems, Shriram EPC, Hikal, Mahanagar Telephone Nigam, Kilpest India और Vishwaraj Sugar Industries में 8-25 प्रतिशत की गिरावट आई।
Kotak Securities के अमोल आठवले से जानें सोमवार के लिए बाजार पर राय
अमोल आठवले ने कहा कि बाजार का टेक्स्चर बुलिश है, लेकिन अत्यधिक तेजी के कारण बाजार 18,050 और 18,375 के बीच कंसोलिडेट हो सकता है। बुल्स के लिए 18,375-18,400 पर तात्कालिक रेजिस्टेंस होगा और यदि उसके ऊपर ब्रेकआउट आता है तो ये 18,500 के स्तर तक जा सकता है।
दूसरी तरफ 18,150 पर मजबूत सपोर्ट नजर आता है अगर इंडेक्स इससे नीचे बंद होता है तो निफ्टी फिर से 18,050-18,000 के स्तर को छू सकता है।
बैंक निफ्टी ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है और इस समय 9-day SMA पर सपोर्ट ले रहा है। इसके स्ट्रक्चर के मुताबिक ये 38,000 और 37,500 मजबूत सपोर्ट जोन में कारोबार करेगा। यदि ये इसके ऊपर जाता है इसमें 39,000-39,300 तक तेजी जारी रह सकती है।
Bonanza Portfolio के विशाल वाघ का अगले हफ्ते के लिए बाजार पर नजरिया
विशाल वाघ ने कहा कि निफ्टी में 18,000-18,080 के स्तरों पर आगामी कारोबारी सत्रों के लिए अच्छा शॉर्ट टर्म सपोर्ट देखने को मिलेगा और ऊपर की ओर इसमें 18,340 के स्तर पर तात्कालिक रेजिस्टेंस नजर आयेगा।
वैसे भी ट्रेडर्स आगामी बजट सत्र को उत्सुकता से देख रहे होंगे क्योंकि वे वोलैटिलिटी के लिए भी खुद को तैयार रखते हैं और किसी भी बड़े इवेंट के पहले मुनाफा भी बुक कर रहे होंगे। हालांकि इंडेक्स का ब्रॉडर स्ट्रक्चर अभी भी बुल्स के फेवर में बना हुआ है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )