Get App

Jindal Steel के बारे में क्या है ब्रोकरेज फर्म LKP Securities के एक्सपर्ट की राय

जिंदल स्टील के शेयरों में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। डेली चार्ट में इसके प्राइस को पिछली गिरावट पर सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही, डेली चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस भी मौजूद है, जो स्टॉक की बेहतर स्थिति की तरफ इशारा करता है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक के 685-700 के रेंज में आगे बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, अगर स्टॉक की कीमत 644 रुपये से कम होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 4:14 PM
Jindal Steel के बारे में क्या है ब्रोकरेज फर्म LKP Securities के एक्सपर्ट की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज ने कंपनी के शेयरों के लिए स्टॉप लॉस 644 रुपये तय किया है, जबकि इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये है।

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के शेयरों में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। डेली चार्ट में इसके प्राइस को पिछली गिरावट पर सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही, डेली चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस भी मौजूद है, जो स्टॉक की बेहतर स्थिति की तरफ इशारा करता है।

ब्रोकिंग फर्म एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securities) में सीनियर सिक्योरिटीज टेक्निकल एनालिस्ट ने रूपक डे स्टॉक के संभावित मूवमेंट के बारे में अहम सुझाव दिया है। उन्होंने बताया, 'शॉर्ट टर्म में हमें स्टॉक के 685-700 के रेंज में आगे बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, अगर स्टॉक की कीमत 644 रुपये से कम होती है, तो इसमें कमजोरी का ट्रेंड दिख सकता है।'

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 अक्टूबर को 2 बजकर 49 मिनट पर कंपनी का शेयर 1.89% की बढ़त के साथ 652.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ऑप्शंस ओपन इंटरेस्ट डेटा के मुताबिक, जिंदल स्टील के शेयरों का 640 के लेवल पर अहम सपोर्ट है। इसके बाद अहम रेजिस्टेंस 680 के स्ट्राइक पर है। इस विश्लेषण को ध्यान में रखते हुए रूपक डे का कहना है कि निवेशकों को जिंदल स्टील में नवंबर सीरीज फ्यूचर्स का सौदा 660-665 रुपये के रेंज में करना चाहिए।

एलकेपी सिक्योरिटीज ने कंपनी के शेयरों के लिए स्टॉप लॉस 644 रुपये तय किया है, जबकि इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें