एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) के नतीजे पहली तिमाही में मिले-जुले रहे। कंपनी की constant currency Revenue ग्रोथ फ्लैट रही। मार्जिन में दिखा हल्का सुधार नजर आया। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,113.7 करोड़ रुपये से 35.7% बढ़कर 1,151.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 1,194 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा ग्राहक फैसले लेने में देरी कर रहे हैं। यूरोप में क्लाइंट्स डील की समीक्षा कर रहे हैं। कंपनी जरूरत पड़ने पर क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी इस महीने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करेगी। बड़ी डील की पाइपलाइन काफी मजबूत है।
सिटी ने एलटीआईमाइंडट्री पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4,160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। मैनेजमेंट ने सतर्क टिप्पणी की है। Q4FY23 में 1.35 अरब डॉलर के ऑर्डर के मुकाबले Q1FY24 में $1.41 अरब डॉलर का ऑर्डर भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि तिमाही आधार पर कर्मचारियों की संख्या में गिरावट एक फॉरवर्ड लुकिंग इंडिकेटर है।
नोमुरा ने एलटीआईमाइंडट्री पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 3940 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 में नतीजे ग्रोथ और मार्जिन पर उम्मीद से कम रहे। एक्जीक्यूशन में सुस्ती को देखते हुए वित्त वर्ष 2024 में डबल डिजिट की वृद्धि की संभावना नहीं है। जबकि मार्जिन में सुधार की संभावना है। FY24-25 के लिए इसका ईपीएस अनुमान 2% घटाया है।
मॉर्गन स्टैनली ने एलटीआईमाइंडट्री पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 5450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट ने अब वित्त वर्ष 2024 के लिए डबल डिजिट में ग्रोथ गाइडेंस को वापस ले लिया है। कंपनी ने FY24 का मार्जिन बनाए रखा है।
जेपी मॉर्गन ने एलटीआईमाइंडट्री पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में मार्जिन अनुमान के मुताबिक होने के बावजूद भी आय अनुमान से कम रही। कंपनी को डील क्लोजर और कन्वर्जन में लगातार देरी देखने को मिल रही है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)