Get App

M&M Finance पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदे, बेचें या करें होल्ड

M&M Finance पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट में सालाना 16%/ 26% की वृद्धि दर्ज की गई। डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट वृद्धि मासिक आधार पर 1% बढ़कर 5,300 करोड़/96,600 करोड़ रहा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 11:24 AM
M&M Finance पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदे, बेचें या करें होल्ड
M&M Finance पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 295 रुपये प्रति शेयर तय किया है

एमएंडएम फाइनेंस (M&M Finance) ने कारोबार अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर नवंबर में कुल डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 5,300 करोड़ रुपये रहा। अपडेट के अनुसार 11 महिनों में डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 36,000 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इसके साथ ही इसकी कलेक्शन एफिशिएंसी 96% से घटकर 94% रही। स्टेज-3 और स्टेज-2 के एसेट्स सीमित दायरे में रहे। इसके साथ ही ये स्टॉक आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है। सिटी ने एमएंडएम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जेफरीज ने स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट नजरिया अपनाया है।

Citi On M&M Finance

सिटी ने एमएंडएम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट में सालाना 16%/ 26% की वृद्धि दर्ज की गई। डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट वृद्धि मासिक आधार पर 1% बढ़कर 5,300 करोड़/96,600 करोड़ रहा। YTD आधार पर डिसबर्समेंट/बिजनेस एसेट ग्रोथ 16%/17% रही है। इस दौरान कलेक्शन एफिशिएंसी मासिक आधार पर 94% पर स्थिर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें