Get App

नई EV पॉलिसी से M&M Share Price में 5% की गिरावट, टाटा मोटर्स का स्टॉक भी टूटा, लेकिन ब्रोकरेज हुए बुलिश

M&M पर जेएम फाइनेंशियल ने अपनी रिपोर्ट में बुलिश रवैया अपनाया है। JM फाइनेंशियल की स्टॉक पर खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 3625 रुपये तय किया है। M&M को EV में ICE से कम मार्जिन की उम्मीद है। कंपनी को कंपिटीशन बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन ब्रोकरेज को कंपनी की EV की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 2:01 PM
नई EV पॉलिसी से M&M Share Price में 5% की गिरावट, टाटा मोटर्स का स्टॉक भी टूटा, लेकिन ब्रोकरेज हुए बुलिश
Tata Motors पर जेएम फाइनेंशियल की खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Tata Motors Share Price: नई प्रस्तावित EV पॉलिसी (इलेक्ट्रिकल व्हीकल पॉलिटी) ने बाजार के सेंटिमेंट्स को खराब किया। इस सेक्टर के शेयरों में भी मंदी दिखाई दी। नई EV पॉलिसी में इंपोर्ट ड्यूटी घटने की आशंका से ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से ऑटो इंडेक्स ढ़ाई परसेंट तक नीचे फिसल गया। M&M करीब 5 परसेंट फिसलकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। टाटा मोटर्स और मारुति में भी दबाव नजर आया। इंपोर्ट ड्यूटी घटने से नई EV पॉलिसी का ऑटो सेक्टर पर कैसा असर होगा। ब्रोकर्स की इस पर क्या राय है इस बारे में सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि M&M और टाटा मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पैसेंजर कारों के बड़े खिलाड़ी हैं। नई EV पॉलिसी का इन पर सीधा असर होगा। इन दोनों शेयरों पर ब्रोकरेज की अलग-अलग राय है।

Brokers on M&M

JM FINANCIAL ON M&M

जेएम फाइनेंशियल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनका इस पर बुलिश रवैया है। JM फाइनेंस की स्टॉक पर खरीदारी की राय है और टारगेट 3625 रुपये तय किया है। M&M को EV में ICE से कम मार्जिन की उम्मीद है। कंपनी को कंपिटीशन बढ़ने की उम्मीद है। उनको EV की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें