मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) के नतीजे मिले-जुले रहे। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। लेकिन मार्जिन के आंकड़े ने 2% की गिरावट के साथ निराश किया। इसके साथ ही बोर्ड ने गुजरात प्लांट में सुजुकी मोटर का 100% हिस्सा खरीदने का भी फैसला किया। कंपनी ने सुजुकी मोटर गुजरात के साथ करार रद्द किया। कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का करार रद्द किया। सुजुकी मोटर से खरीदेगी सुजुकी मोटर गुजरात का 100 प्रतिशत हिस्सा खरीदने की डील 31 मार्च 2024 से पहले डील पूरी होने की उम्मीद है। मारुति पर रिजल्ट के बाद नोमुरा ने न्यूट्रल राय दी है। जबकि सीएलएसए ने इसमें मंदी की सलाह दी है।
BROKERAGE ON MARUTI SUZUKI
सीएलएसए ने मारुति पर बिकवाली रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8796 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि स्टाफ और मार्केटिंग की उच्च लागत के कारण Q1 EBITDA अनुमान से कम रहा। वॉल्यूम रन-रेट अनुमान से कम चल रहा है। इन्होंने FY24-25 के वॉल्यूम अनुमानों में 3% की कटौती की है। मारुति सुजुकी सुजुकी गुजरात प्लांट खरीदेगी। यदि कंपनी सौदे के लिए नकद भुगतान करती है, तो इससे वित्त वर्ष 2025 में अन्य आय में 900 करोड़ की गिरावट आ सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)