मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) के नतीजे मिले-जुले रहे। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। लेकिन मार्जिन के आंकड़े ने 2% की गिरावट के साथ निराश किया। इसके साथ ही बोर्ड ने गुजरात प्लांट में सुजुकी मोटर का 100% हिस्सा खरीदने का भी फैसला किया। कंपनी ने सुजुकी मोटर गुजरात के साथ करार रद्द किया। कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का करार रद्द किया। सुजुकी मोटर से खरीदेगी सुजुकी मोटर गुजरात का 100 प्रतिशत हिस्सा खरीदने की डील 31 मार्च 2024 से पहले डील पूरी होने की उम्मीद है। मारुति पर रिजल्ट के बाद नोमुरा ने न्यूट्रल राय दी है। जबकि सीएलएसए ने इसमें मंदी की सलाह दी है।