MARUTI SUZUKI का स्टॉक आधा प्रतिशत चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MARUTI SUZUKI पर जेफरीज ने कहा कि तीसरी तिमाही में बेहतर रियलाइजेशन के चलते कंपनी का EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा है। डिमांड को लेकर कंपनी पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। साथ ही इसके शेयर का टारगेट प्राइस 11250 रुपये तय किया है। मारुति के पास ढाई महीने का ऑर्डरबुक है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
MARUTI SUZUKI पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंन इसके शेयर का लक्ष्य 9928 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 2,351 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1011 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI की आय सालाना आधार पर बढ़कर 29,044 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2022 की समान तिमाही में कंपनी की आय 23,246 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के बेहतरीन नतीजों के बाद आज नोमुरा ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है जबकि जेफरीज ने बुलिश रवैया अपनाया है।

    आज यानी 25 जनवरी 2023 को सुबह 9.26 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.44 प्रतिशत या 37.85 अंक ऊपर 8736.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 9769 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 6536.55 रुपये रहा है।

    BROKERAGES ON MARUTI SUZUKI


    NOMURA ON MARUTI SUZUKI

    नोमुरा ने मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंन इसके शेयर का लक्ष्य 9928 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की आय अनुमान से ज्यादा रही है। कंपनी को औसत सेलिंग प्राइस से सपोर्ट मिला है। कंपनी का EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा है। चौथी तिमाही के लिए कंपनी का कॉस्ट आउटलुक स्टेबल नजर आया है। चौथी तिमाही में मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि इसका आउटलुक मजबूत है। कंपनी के टारगेट इंडस्ट्री से ज्यादा हैं।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    JEFFERIES ON MARUTI SUZUKI

    जेफरीज ने मारुति सुजुकी पर राय देते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में बेहतर रियलाइजेशन के चलते कंपनी का EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा है। लेकिन आगे डिमांड को लेकर कंपनी पॉजिटिव है। कंपनी के पास ढाई महीने का ऑर्डरबुक है। ब्रोकरेज ने इस ऑटो स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 11250 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।