मॉर्गन स्टैनली ने कई IT कंपनियों का टारगेट प्राइस बढ़ाया, रेटिंग में भी किया बदलाव

मॉर्गन स्टैनली ने टॉप और मिड लेवल की भारतीय आईटी कंपनियों के स्टॉक्स का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इनमें टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक भी शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इन कंपनियों की बेहतर रेटिंग को बनाए रखा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की रेवेन्यू ग्रोथ बेहतर रहने, मार्जिन में सुधार और डबल-डिजिट ईपीएस ग्रोथ की उम्मीदों के मद्देनजर ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग फर्म में बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉर्गन स्टैनली ने टेक महिंद्रा की रेटिंग को 'इक्वल वेट' से डाउनग्रेड कर 'अंडरवेट' कर दिया है।

Morgan Stanley: मॉर्गन स्टैनली ने टॉप और मिड लेवल की भारतीय आईटी कंपनियों के स्टॉक्स का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इनमें टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) भी शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इन कंपनियों की बेहतर रेटिंग को बनाए रखा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की रेवेन्यू ग्रोथ बेहतर रहने, मार्जिन में सुधार और डबल-डिजिट ईपीएस ग्रोथ की उम्मीदों के मद्देनजर ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग फर्म में बढ़ोतरी की है।

एचसीएल टेक का पुराना टारगेट प्राइस 1,200 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 1,450 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस का टारगेट प्राइस 1,440 रुपये से बढ़ाकर 1,640 रुपये कर दिया है, जबकि टीसीएस का टारगेट प्राइस 3,305 रुपये से बढ़ाकर 3,730 रुपये हो गया है। विप्रो का टारगेट प्राइस पहले जहां 352 रुपये था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 390 रुपये कर दिया गया है।

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 में रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान इन फैक्टर्स पर आधारित है- मैक्रो इकनॉमिक मोर्चे पर स्थिरता, रेवेन्यू ग्रोथ में बेहतरी,

BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) सेगमेंट में कैलेंडर ईयर 2024 में खर्च में बढ़ोतरी, फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही में कई बड़ी डील का ऐलान और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन।


मॉर्गन स्टैनली ने जिन कंपनियों के लिए 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है, उनमें टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech) और एलटीआई माइंडट्री (LTI Mindtree) शामिल हैं। इसके अलावा, ब्रोकरेज फर्म ने एमफैसिस (Mphasis) को 'इक्विव वेट' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने जिन कंपनियों की 'अंडरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है, उनमें विप्रो (Wipro), एलएंडटी टेक (L&T Tech) और टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) शामिल हैं।

ब्रोकरेज फर्म ने साइंट (Cyient) को रेटिंग की 'इक्ववल वेट' से अपग्रेड कर 'ओवरवेट' कर दिया है। मजबूत मार्जिन और रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीदों की वजह से ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी की रेटिंग को अपग्रेड किया है। मॉर्गन स्टैनली ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) की रेटिंग को 'इक्वल वेट' से डाउनग्रेड कर 'अंडरवेट' कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी के लिए मजबूत परफॉर्मेंस का दौर बीत चुका है और प्रति शेयर अर्निंग में गिरावट को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मॉर्गन स्टैनली के नोट में कहा गया है, 'हमने अपने प्राइस टारगेट में 11-29 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। साथ ही, लॉन्ग टर्म अर्निंग के अनुमानों को भी बढ़ाया है। कई कंपनियों के मामलों में मार्जिन संबंधी अनुमान में भी बढ़ोतरी की गई है, जबकि विप्रो और एमफैसिस को छोड़कर रेवेन्यू ग्रोथ से जुड़े आकलन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।