L&T फाइनेंस को 230 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदना बेहतर विकल्प: मोतीलाल ओसवाल

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून क्वॉर्टर) में L&T फाइनेंस का मुनाफा 6.9 अरब रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट (PAT) में सालाना आधार पर 29% की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 19% बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गया

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 6:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
L&T फाइनेंस ने खुद को रिटेल फ्रेंचाइज के रूप में तब्दील कर लिया है और कंपनी को प्रॉफिट और रिटर्न ऑन एसेट में लगातार बेहतरी की उम्मीद है।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून क्वॉर्टर) में L&T फाइनेंस का मुनाफा 6.9 अरब रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट (PAT) में सालाना आधार पर 29% की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 19% बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इनकम में साल दर साल आधार पर 17 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही नेट इंटरेस्ट इनकम साल सालाना आधार पर 23 पर्सेंट बढ़ गई है।

कंपनी ने बताया कि रूरल बिजनेस फाइनेंस कारोबार में बांटे गए कर्ज में पिछले साल के मुकाबले 28 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टू-व्हीलर फाइनेंस में कर्ज बांटने की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले 52 पर्सेंट बढ़ गई है।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा गया लोन 4,511 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,773 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया हैं। सेगमेंट की बुकसाइज पिछले साल के मुकाबले 31 पर्सेंट की बढ़त के साथ 25,887 करोड़ रुपये के स्तर पर है। वहीं, टू-व्हीलर फाइनेंस पिछले साल के मुकाबले 52 पर्सेंट बढ़कर 2,621 करोड़ रुपये रहा है। इस सेगमेंट की बुक साइज 12,025 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। संबंधित अवधि में कंपनी के रिटेल लोन में सालाना 31 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली।


आउटलुक

L&T फाइनेंस ने खुद को रिटेल फ्रेंचाइज के रूप में तब्दील कर लिया है और कंपनी के प्रॉफिट और रिटर्न ऑन एसेट में लगातार बेहतरी की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने इसे खरीदने की सलाह जारी रखाी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 230 रुपये तय किया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।