Stocks on Broker's Radar: लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले FIIs की बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। इंडेक्स में करीब सवा लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किये गये हैं। कैश में करीब 7000 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है। रिलायंस, HDFC बैंक, SBI में भारी डिलिवरी उठी है। इस बीच आज इलेक्शन के रिजल्ट वाले दिन ब्रोकरेजेज फर्मों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और कुछ इंडस्ट्रियल स्टॉक्स पर अपना नजरिया पेश किया है। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस ने ओवरवेट सलाह दी है। जबकि अदाणी पोर्ट पर मॉर्गन स्टैनली ने भी ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्मों ने इंस्ट्रियल सेक्टर के स्टॉक्स पर अपनी राय दी है। उन्होंने L&T, HAL और Siemens पर अपनी सलाह दी है।
मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,046 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि री-रेटिंग की संभावनाएं बढ़ी हैं। रिटेल, एनर्जी के नतीजे में सुधार के चलते ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है।
मॉर्गन स्टैनली ने अदाणी पोर्ट्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,517 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने तंजानिया पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने ऑपरेशन और मेंटनेंस के लिए 30 साल का एग्रीमेंट किया। कंसोर्शियम JV (EAGL) से 95% हिस्सेदारी खरीदी है।
ब्रोकरेज ने कहा कि मई 2024 में सालाना आधार पर कार्गो वॉल्यूम फ्लैट रहे हैं। FY25 के लिए कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ 5% संभव है। अप्रैल-मई 2024 में वॉल्यूम में 6 Mn टन का नुकसान हुआ। गंगावरम पोर्ट शटडाउन से वॉल्यूम में दबाव देखने को मिला।
JEFFERIES ON INDUSTRIALS SECTOR
इंडस्ट्रियल सेक्टर पर जैफरीज ने अपनी राय देते हुए कहा कि FY24 में इंडस्ट्रियल शेयरों का ऑर्डर फ्लो 35% बढ़ा। FY23 में सीमेंस का ऑर्डर फ्लो 25,500 करोड़ रुपये रहा था। ABB, सीमेंस और थर्मैक्स में ऑर्डर ग्रोथ 8% की रही। मौजूदा सरकार की वापसी से बड़े ऑर्डर की उम्मीद है।
इंडस्ट्रियल सेक्टर से जैफरीज की टॉप पिक
L&T, HAL, Siemens, Data Patterns, Thermax और KEI
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)