Stocks on Broker's Radar: लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले FIIs की बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। इंडेक्स में करीब सवा लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किये गये हैं। कैश में करीब 7000 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है। रिलायंस, HDFC बैंक, SBI में भारी डिलिवरी उठी है। इस बीच आज इलेक्शन के रिजल्ट वाले दिन ब्रोकरेजेज फर्मों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और कुछ इंडस्ट्रियल स्टॉक्स पर अपना नजरिया पेश किया है। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस ने ओवरवेट सलाह दी है। जबकि अदाणी पोर्ट पर मॉर्गन स्टैनली ने भी ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्मों ने इंस्ट्रियल सेक्टर के स्टॉक्स पर अपनी राय दी है। उन्होंने L&T, HAL और Siemens पर अपनी सलाह दी है।
