ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) का अनुमान है कि 2 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस के जरिये जोमैटो (Zomato) के प्रॉफिट या EBITDA में 40.50 करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कंपनी के कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन (CM) में 0.16 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इससे जोमैटो को मीडियम टर्म में 8 पर्सेंट कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन हासिल करने में मदद मिल सकती है। यह मार्जिन ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) का 8 पर्सेंट होगा।
