नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती अहमियत की वजह से टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस कंपनी के पास पूरे भारत में ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 70 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। टेक्निकल चार्ट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी बनी रहेगी। हालांकि, थोड़ा सा करेक्शन भी देखने को मिल सकता है।
