SBI CARDS Share Price: एसबीआई कार्ड्स (SBI CARDS) का Q1 FY24 में नेट प्रॉफिट घटकर 593 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय बढ़कर 3911 करोड़ रुपये रही। Q1 में कार्ड मार्केट शेयर 18.4% से बढ़कर 19.6% हो गया। पहली तिमाही में कंपनी के नये अकाउंड 22% बढ़े। इस दौरान करीब 11 लाख खाते जुड़े। प्रति कार्ड खर्च 2% बढ़कर 1.73 लाख रहा। NIM रिकॉर्ड निचले स्तर पर 11.5% रहे। कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेजेज ने अपनी राय जाहिर की है। कंपनी के शेयर पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि एचएसबीसी और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एसबीआई कार्ड्स पर खरीदारी की राय दी है। जानते हैं टारगेट प्राइस-
MORGAN STANLEY ON SBI CARDS
मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 990 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत AUM ग्रोथ और नियंत्रित व्यय उच्च क्रेडिट लागत की भरपाई करते नजर आ रहे हैं। इन्होंने वित्त वर्ष 24/25/26 के लिए NIMs में कटौती की और क्रेडिट लागत अनुमान को 8.1/5.2/1.9% तक बढ़ाया जबकि EPS में कटौती की है। निकट अवधि की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मध्यम अवधि का आउटलुक मजबूत बना हुआ है।
KOTAK INSTITUTIONAL EQUTIES ON SBI CARDS
कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने एसबीआई कार्ड्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 960 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट किये गये नतीजों गिरावट आई। ऑपरेटिंग मुनाफे में वृद्धि प्रोविजंस ग्रोथ से संतुलित थी। कार्ड, खर्च और लोन ग्रोथ के साथ बिजनेस परफॉर्मेंस अभी भी ठोस बना हुआ है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)