Get App

SBI CARDS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें नतीजों के बाद शेयर को खरीदें या बेचें

SBI CARDS पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1155 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि तिमाही आधार पर फंड की लागत में वृद्धि के बावजूद एनआईएम फ्लैट रही। कंपनी के गाइडेंस के अनुसार क्रेडिट लागत अधिक थी। पहली तिमाही के दौरान अर्निंग एसेट्स में जोरदार वृद्धि हुई

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 10:26 AM
SBI CARDS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें नतीजों के बाद शेयर को खरीदें या बेचें
SBI CARDS पर मॉर्गन स्टैनली ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 990 रुपये तय किया है

SBI CARDS Share Price: एसबीआई कार्ड्स (SBI CARDS) का Q1 FY24 में नेट प्रॉफिट घटकर 593 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय बढ़कर 3911 करोड़ रुपये रही। Q1 में कार्ड मार्केट शेयर 18.4% से बढ़कर 19.6% हो गया। पहली तिमाही में कंपनी के नये अकाउंड 22% बढ़े। इस दौरान करीब 11 लाख खाते जुड़े। प्रति कार्ड खर्च 2% बढ़कर 1.73 लाख रहा। NIM रिकॉर्ड निचले स्तर पर 11.5% रहे। कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेजेज ने अपनी राय जाहिर की है। कंपनी के शेयर पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि एचएसबीसी और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एसबीआई कार्ड्स पर खरीदारी की राय दी है। जानते हैं टारगेट प्राइस-

BROKERAGES ON SBI CARDS

MORGAN STANLEY ON SBI CARDS

मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 1155 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि फंड की लागत में वृद्धि के बावजूद तिमाही आधार पर एनआईएम फ्लैट रही। अर्निंग एसेट्स में जोरदार वृद्धि हुई। कंपनी के गाइडेंस के अनुसार क्रेडिट लागत अधिक थी। एसेट क्वालिटी के बारे में चिंताओं को देखते हुए लगता है ईपीएस वृद्धि दूसरी तिमाही से प्रभावित होनी चाहिए। कंपनी के शेयर को उसके आकर्षक वैल्यूएशन से मदद मिलनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें