Mahanagar Gas पर Sharekhan की रिसर्च रिपोर्ट
Mahanagar Gas पर Sharekhan की रिसर्च रिपोर्ट
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की कैटगरी में महानगर गैस लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है, जिसने पेट्रोल/डीजल की कीमतों में कटौती से अपने मार्जिन को बचा कर रखा है। कंपनी के बेहतर EBITDA मार्जिन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह सीएनजी में 2-3 रुपये प्रति किलो की कटौती को आसानी से बर्दाश्त कर सकती है।
मुंबई में सीएनजी (CNG) और पेट्रोल कीमतों में 26 पर्सेंट का अंतर है, जबकि पेट्रोल और सीएनजी की रनिंग कॉस्ट में बचत का अंतर 37 पर्सेंट है। ऐसे में आने वाले समय में बड़ी संख्या में सीएनजी विकल्प चुना जा सकता है। मैनेजमेंट गाइडेंस के हिसाब से ब्रोकरेज फर्म ने फाइनेंशियल ईयर 2023-25 के दौरान गैस सेल्स वॉल्यूम में 6% सीएजीआर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
सीएनजी बनाम पेट्रोल का गणित कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ के लिए अवसर प्रदान करता है। कंपनी द्वारा UEPL का अधिग्रहण फाइनेंशियल ईयर 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। UEPL का रत्नागिरी जीए महानगर गैस लिमिटेज के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। इससे कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
आउटलुक
महानगर गैस लिमिटेड के शेयरो में इस साल अब तक 23 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, इसका वैल्यूएशन फाइनेंशियल ईयर 2025 के अनुमानित EPS का 10 गुना है और इस वजह से यह निवेश का आकर्षक विकल्प है।
इस सेक्टर की बाकी कंपनियों के मुकाबले यह शेयर डिस्काउंट पर उपलब्ध है। UEPL के अधिग्रहण के मद्देनजर इसमें वैल्यूशन की फिर से रेटिंग की भी गुंजाइश नजर आ रही है और यह डील महानगर गैस लिमिटेड को लंबे समय तक वॉल्यूम ग्रोथ में मदद कर सकती है। लिहाजा, कंपनी के शेयरों के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट 1,285 रुपये रखा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।