Get App

Sharekhan ने महानगर गैस को दी बाय रेटिंग, टारगेट प्राइस 1285 रुपये

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की कैटगरी में महानगर गैस लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है, जिसने पेट्रोल/डीजल की कीमतों में कटौती से अपने मार्जिन को बचा कर रखा है। कंपनी के बेहतर EBITDA मार्जिन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह सीएनजी में 2-3 रुपये प्रति किलो की कटौती को आसानी से बर्दाश्त कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 8:46 PM
Sharekhan ने महानगर गैस को दी बाय रेटिंग, टारगेट प्राइस 1285 रुपये
महानगर गैस लिमिटेड के शेयरो में इस साल अब तक 23 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Mahanagar Gas पर Sharekhan की रिसर्च रिपोर्ट

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की कैटगरी में महानगर गैस लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है, जिसने पेट्रोल/डीजल की कीमतों में कटौती से अपने मार्जिन को बचा कर रखा है। कंपनी के बेहतर EBITDA मार्जिन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह सीएनजी में 2-3 रुपये प्रति किलो की कटौती को आसानी से बर्दाश्त कर सकती है।

मुंबई में सीएनजी (CNG) और पेट्रोल कीमतों में 26 पर्सेंट का अंतर है, जबकि पेट्रोल और सीएनजी की रनिंग कॉस्ट में बचत का अंतर 37 पर्सेंट है। ऐसे में आने वाले समय में बड़ी संख्या में सीएनजी विकल्प चुना जा सकता है। मैनेजमेंट गाइडेंस के हिसाब से ब्रोकरेज फर्म ने फाइनेंशियल ईयर 2023-25 के दौरान गैस सेल्स वॉल्यूम में 6% सीएजीआर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

सीएनजी बनाम पेट्रोल का गणित कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ के लिए अवसर प्रदान करता है। कंपनी द्वारा UEPL का अधिग्रहण फाइनेंशियल ईयर 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। UEPL का रत्नागिरी जीए महानगर गैस लिमिटेज के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। इससे कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें