Get App

Paytm के लिए प्रॉफिट का जरिया बना साउंडबॉक्स, BoFA ने 19% बढ़ाया टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ने Paytm से जुड़ी कंपनी One97 Communication का टारगेट प्राइस 19 पर्सेंट बढ़ाकर 1,050 रुपये कर दिया है। न्यू-टेक्नोलॉजी शेयरों के लिए सेंटीमेंट पॉजिटिव होने से Paytm का शेयर इस साल अब तक 60 पर्सेंट से भी ज्यादा ऊपर जा चुका है। हालांकि, अब भी यह शेयर अपने IPO प्राइस (2,150 रुपये) से नीचे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2023 पर 7:54 PM
Paytm के लिए प्रॉफिट का जरिया बना साउंडबॉक्स, BoFA ने 19% बढ़ाया टारगेट प्राइस
अनुमान है कि भारत में 4-4.5 लाख मर्चेंट, Paytm साउंडबॉक्स के ग्राहक बन सकते हैं।

Bank of America (BofA) ने Paytm से जुड़ी कंपनी One97 Communication का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने Paytm के साउंडबॉक्स से जुड़े अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। BofA को लगता है कि Paytm ने सबसे पहले इस डिवाइस की शुरुआत की और इसका फायदा उसे मिलेगा। हाई-मार्जिन वाले इस सेगमेंट में अवसरों को देखते हुए BofA ने One97 Communication का टारगेट प्राइस 19 पर्सेंट बढ़ाकर 1,050 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि कंपनी के शेयरों में 21 जून के क्लोजिंग प्राइस से 21 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की संभावना है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि साउंडबॉक्स की सफलता के बाद BoFA ने Paytm की रेटिंग को अपग्रेड करते हुए इसे 'बाय' कर दिया था। BoFA की रिपोर्ट में कहा गया है, 'Paytm भारत की पहली ऐसी कंपनी थी, जिसने बड़े पैमाने पर साउंडबॉक्स तैनात करना शुरू किया है और इस प्रक्रिया में नया बाजार बना लिया।'

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि भारत में 4-4.5 लाख मर्चेंट, साउंडबॉक्स के ग्राहक बन सकते हैं। लिहाजा, Paytm के रेवेन्यू और प्रॉफिट को बढ़ाने में यह सेगमेंट बेहद कारगर हो सकता है। ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक, 'हमारा अनुमान है कि Paytm अगले 2-3 साल में 1.5 डिवाइस (साउंडबॉक्स) जोड़ सकता है। Paytm साउंडबॉक्स के लिए 100 रुपये प्रति महीना चार्ज लेता है, लिहाजा सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू काफी ज्यादा दिखता है। हमारा अनुमान है कि इस स्थिति में EBIT (ब्याज और टैक्स से पहले अर्निंग) मार्जिन करीब 40 पर्सेंट रह सकता है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें