Get App

Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस, एनएचपीसी और वोडाफोन पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

BAJAJ FINANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 8,830 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि BAF ने बजाज फिनसर्व से QIP के माध्यम से 8,800 करोड़ रुपये और वारंट के जरिये 1,200 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने का प्लान बनाया है। वारंट जारी होने के 18 महीने के भीतर कन्वर्टिबल होंगे

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 11:32 AM
Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस, एनएचपीसी और वोडाफोन पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
VODA IDEA पर सीएलएसए ने बिकवाली की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 7 रुपये/शेयर तय किया है

बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) कंपनी QIP के जरिए 8 हजार 800 करोड़ रुपए का फंड जुटाएगी। कंपनी को फंड जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई। इसके तहत कंपनी BAJAJ FINSERV को साढ़े 15 करोड़ वॉरेंट्स जारी करेगी। इसके चलते जेफरीज के रडार पर ये स्टॉक आ गया है। जेफरीजने बजाज फाइनेंस पर खरीदारी की कॉल देकर टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ एनएचपीसी (NHPC) और वोडा आइडिया (VODA IDEA) पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने दांव लगाया है। एनएचपीसी के स्टॉक पर जहां ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी करने की सलाह दी है, वहीं वोडा आइडिया पर बिकवाली की रेटिंग करने को कहा है।

JEFFERIES ON BAJAJ FINANCE

जेफरीज ने बजाज फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8,830 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि BAF ने बजाज फिनसर्व से QIP के माध्यम से 8,800 करोड़ रुपये और वारंट के जरिये 1,200 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना बनाई है। वारंट जारी होने के 18 महीने के भीतर कन्वर्टिबल होंगे।मजबूत एयूएम वृद्धि से (दूसरी तिमाही में 33%) से रेजिंग उचित नजर आ रही है। FY25 में ईपीएस और बीवीपीएस 6% और 13% बढ़ सकते हैं। हालांकि RoE में थोड़ी गिरावट दिख सकती है।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें