Stocks on Broker's Radar: अदाणी पोर्ट्स, भारती हेक्साकॉम, एक्साइड और IDFC फर्स्ट बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया कमाई का दांव

ADANI PORTS पर एचएसबीसी ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1560 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भविष्य के कैपेक्स के बलबूते 50 करोड़ टन का लक्ष्य 2025 तक प्राप्त किया जा सकता है। गोपालपुर बंदरगाह के हालिया अधिग्रहण के साथ 2025 तक 50 करोड़ टन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 10:48 AM
IDFC FIRST BANK पर जेफरीज ने बुलिश राय दी है। जेफरीज ने इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। इससे निवेशको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और उनको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है, ये भी बताते हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर अदाणी पोर्ट्स, भारती हेक्साकॉम, एक्साइड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के स्टॉक्स आ गये हैं। अदाणी पोर्ट्स पर एचएसबीसी ने बुलिश, भारती हेक्साकॉम पर जेफरीज की खरीदारी की राय है। वहीं एक्साइड पर नोमुरा बुलिश है और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर जेफरीज भी पॉजिटिव हैं।

    HSBC ON ADANI PORTS

    एचएसबीसी ने अदाणी पोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1560 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भविष्य के कैपेक्स के लिए मजबूत नकदी प्रवाह पर 50 करोड़ टन का लक्ष्य 2025 तक प्राप्त किया जा सकता है। गोपालपुर बंदरगाह के हालिया अधिग्रहण के साथ 50 करोड़ टन का लक्ष्य 2025 तक प्राप्त किया जा सकता है। एशिया परिवहन कवरेज में कंपनी का इकोसिस्टम सबसे मजबूत है।

    JEFFERIES ON BHARTI HEXACOM


    जेफरीज ने भारती हेक्साकॉम पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1080 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी भारती एयरटेल के कारोबार के उन हिस्सों में निवेश करने का एक तरीका पेश करती है जो तेजी से बढ़ रहे हैं। भारती एयरटेल के कारोबार के उन हिस्सों में आरओसीई अधिक है। उनमें बेहतर एफसीएफ कन्वर्जन है। मजबूत नकदी सृजन से लोन कम करने में मदद मिलेगी।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    NOMURA ON EXIDE

    नोमुरा ने एक्साइड पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 485 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की ईवी सेल्स को Hyundai/Kia MoU से वैलिडेशन मिला है। वैश्विक खिलाड़ियों के साथ नया गठबंधन, सरकारी समर्थन और ईवी ट्रैक्शन कंपनी के लिए सफलता की कुंजी हो सकता है। अब कंपनी अन्य OEMs से नए ऑर्डर हासिल करने की क्षमता को लेकर अधिक आशावादी है।

    JEFFERIES ON IDFC FIRST BANK

    जेफरीज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर बुलिश राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्रेडिट कॉस्ट पर ग्रोथ का अनुमान 2024 में 1.3% से बढ़कर वित्त वर्ष 27 में 1.8% हो गया है। आरओए में 1.5% की वृद्धि इसे रीरेटिंग देने और H2FY25 से पैनिंग देखने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।