सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। उनको मुनाफा हो सके। आज इस लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेज ने बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, अंबर एंटरप्राइजेज, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया है। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने अलग-अलग रणनीति अपनाई है। मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि दूसरी तरफ जेफरीज ने अंबर एंटरप्राइजेज पर खरीदारी की रणनीति अपनाई है।
मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बजाज फाइनेंस के लिए रिस्क रिवार्ड अपडेट किया है। इसका वैल्यूएशन छह महीने से मार्च, 2024 तक बढ़ाया है।
इनवेस्टेक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1570 रुपये तय किया है। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने कंपनी में 50% से अधिक हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दी है। उनका कहना है कि सहायक कंपनी के रूप में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को वर्गीकृत करने के लिए बैंक को कम से कम 2.5% हिस्सेदारी हासिल करने की आवश्यकता होगी। जबकि हिस्सेदारी बढ़ाना आरबीआई की मंजूरी के अधीन होगा।
JEFFERIES ON AMBER ENTERPRISES
जेफरीज ने अंबर एंटरप्राइजेज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। घरेलू एसी इंडस्ट्री मल्टी ईयर ग्रोथ के लिए संभावित रूप से तैयार है। बढ़ते उपभोक्ता खर्च, गर्म मौसम और अंडरपेनेट्रेशन इस ग्रोथ का नेतृत्व करेंगे। RAC Pdtn में वैल्यू मार्केट शेयर FY19 में 22% से बढ़कर FY23 में 29-30% हो गया। वित्त वर्ष 26 तक आरओसीई 19% तक बढ़ने की संभावना है।
नोमुरा ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये तय किया है। Q4 में रेवन्यू बढ़ा लेकिन EBITDA मार्जिन अनुमान से कम रही। वहीं FY24/25 के लिए ₹85,000/86,000 प्रति टन के EBITDA की उम्मीद है। जबकि FY24/25 EBITDA मार्जिन को 100 बीपीएस से बढ़ाकर 26.7%/27% कर दिया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)