Get App

Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, अम्बर एंटरप्राइजेज और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

ICICI LOMBARD पर इनवेस्टेक ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का टारगेट 1570 रुपये तय किया है। कंपनी में 50% से अधिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने मंजूरी दी है। बता दें कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को सहायक कंपनी के रूप में वर्गीकृत करने के लिए बैंक को कम से कम 2.5% हिस्सेदारी हासिल करनी होगी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 30, 2023 पर 10:14 AM
Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, अम्बर एंटरप्राइजेज और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव
AMBER ENTERPRISES पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 3120 रुपये प्रति शेयर तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। उनको मुनाफा हो सके। आज इस लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेज ने बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, अंबर एंटरप्राइजेज, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया है। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने अलग-अलग रणनीति अपनाई है। मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि दूसरी तरफ जेफरीज ने अंबर एंटरप्राइजेज पर खरीदारी की रणनीति अपनाई है।

मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बजाज फाइनेंस के लिए रिस्क रिवार्ड अपडेट किया है। इसका वैल्यूएशन छह महीने से मार्च, 2024 तक बढ़ाया है।

INVESTEC ON ICICI LOMBARD

इनवेस्टेक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1570 रुपये तय किया है। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने कंपनी में 50% से अधिक हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दी है। उनका कहना है कि सहायक कंपनी के रूप में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को वर्गीकृत करने के लिए बैंक को कम से कम 2.5% हिस्सेदारी हासिल करने की आवश्यकता होगी। जबकि हिस्सेदारी बढ़ाना आरबीआई की मंजूरी के अधीन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें