Stocks on Broker's Radar: आज बाजार में टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट का दिन है। आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर टेलीकॉम और इससे जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स हैं। ब्रोकरेज फर्म Antique भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) पर बुलिश हो गया है। इसने 1505 के लक्ष्य देते हुए कहा कि कंपनी 10 सालों की सबसे तेज ग्रोथ दिखा सकती है। इधर CLSA ने 5 रुपए टारगेट के साथ वोडा आइडिया में बिकवाली की सलाह दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउसेज ने इंडस टावर्स और वेदांता के शेयर में भी अपना नजरिया पेश किया है। इंडस टावर्स पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि वेदांता पर सीएलएसए ने रेटिंग को अपग्रेड किया है। जानते हैं टारगेट प्राइस-
एंटीक ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1505 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी 10 सालों की सबसे तेज ग्रोथ दिखा सकती है। कंपनी का टैरिफ बढ़ोतरी, 2जी अपग्रेडेशन, उद्योग की मजबूत वृद्धि की वजह से सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दिखाय है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या और ग्रोथ में कमी आने की संभावना नही है।
सीएलएसए ने वोडाफोन आइडिया पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 12 महीनों में 17 लाख सब्सक्रिप्शन का नुकसान कंपनी को हुआ है। इस बीच 20,000 करोड़ तक की इक्विटी जुटाना लंबित है। हालांकि इससे कैपेक्स को बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड ने बिड़ला समूह की इकाई को 2,080 करोड़ रुपये के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा, जब वार्षिक स्पेक्ट्रम और एजीआर भुगतान देय होगा।
जेफरीज ने इंडस टावर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि टावर/किरायेदारी ग्रोथ आउटलुक नरम रहने की संभावना है। इससे ऊपर की ओर वैल्यूएशन सीमित हो सकता है। बेहतर एफसीएफ कन्वर्जन के बावजूदमौजूदा स्तर से गिरावट दिखने की आशंका है।
सीएलएसए ने वेदांता पर रेटिंग को अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी अपने विविध एक्सपोजर को देखते हुए कमोडिटी अपसाइकल से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। विभिन्न सेगमेंट में क्षमता और प्रॉफिटैब्लिटी बढ़ना शुभ संकेत हैं। FY25/27 तक ग्रुप का EBITDA को 5 अरब डॉलर से 6 अरब डॉलर/ 7.5 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए गाइडेंस दिया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)