Get App

Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल, वोडा आइडिया, इंडस टावर और वेदांता पर आज ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

BHARTI AIRTEL पर ANTIQUE ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1505 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी 10 सालों की सबसे तेज ग्रोथ दिखा सकती है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या और ग्रोथ में कमी आने की संभावना नही है। कंपनी ने टैरिफ बढ़ोतरी, 2जी अपग्रेडेशन, उद्योग की मजबूत वृद्धि की वजह से सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 10:01 AM
Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल, वोडा आइडिया, इंडस टावर और वेदांता पर आज ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव
VEDANTA पर CLSA ने रेटिंग को अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: आज बाजार में टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट का दिन है। आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर टेलीकॉम और इससे जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स हैं। ब्रोकरेज फर्म Antique भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) पर बुलिश हो गया है। इसने 1505 के लक्ष्य देते हुए कहा कि कंपनी 10 सालों की सबसे तेज ग्रोथ दिखा सकती है। इधर CLSA ने 5 रुपए टारगेट के साथ वोडा आइडिया में बिकवाली की सलाह दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउसेज ने इंडस टावर्स और वेदांता के शेयर में भी अपना नजरिया पेश किया है। इंडस टावर्स पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि वेदांता पर सीएलएसए ने रेटिंग को अपग्रेड किया है। जानते हैं टारगेट प्राइस-

ANTIQUE ON BHARTI AIRTEL

एंटीक ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1505 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी 10 सालों की सबसे तेज ग्रोथ दिखा सकती है। कंपनी का टैरिफ बढ़ोतरी, 2जी अपग्रेडेशन, उद्योग की मजबूत वृद्धि की वजह से सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दिखाय है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या और ग्रोथ में कमी आने की संभावना नही है।

CLSA ON VODA IDEA

सीएलएसए ने वोडाफोन आइडिया पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 12 महीनों में 17 लाख सब्सक्रिप्शन का नुकसान कंपनी को हुआ है। इस बीच 20,000 करोड़ तक की इक्विटी जुटाना लंबित है। हालांकि इससे कैपेक्स को बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड ने बिड़ला समूह की इकाई को 2,080 करोड़ रुपये के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा, जब वार्षिक स्पेक्ट्रम और एजीआर भुगतान देय होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें