Stocks on Broker's Radar : बिड़लासॉफ्ट, कैन फिन होम्स और पीएनबी हाउसिंग पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

CAN FIN HOMES पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मुनाफा अनुमान से 1% चूक गया। क्रेडिट कॉस्ट अनुमान से कम रही। लेकि एनआईएम 3.85% पर काफी हद तक अनुमान के अनुरूप रहा। तिमाही आधार पर 23% तक डिस्बर्समेंट 2.500 करोड़ के गाइडेंस से कम रहा

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 11:14 AM
PNB HOUSING पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1025 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar : बिड़लासॉफ्ट (BIRLASOFT) का तिमाही आधार पर Q4 में मुनाफा 161 करोड़ रुपये से बढ़कर 181 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1340 करोड़ रुपये से बढ़कर 1362 करोड़ रुपये रही। नोमुरा ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। वहीं कैनफिन होम्स (CANFIN HOMES) का चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 0.91% से घटकर 0.82% रहा। Q4 में नेट NPA 0.49% से घटकर 0.42% रहा। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवर वेट रेटिंग दी है। इसके अलावा पीएनबी हाउसिंग भी आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है। इस स्टॉक पर भी ब्रोकरेज ने ओवरवेट नजरिया अपनाया है।

    NOMURA ON BIRLASOFT

    नोमुरा ने बिड़लासॉफ्ट पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में रेवन्यू और मार्जिन अनुमान से कम रहा। गैरजरूरी स्लोडाउन और कमजोर ऑर्डर बुक निकट अवधि के विकास को सीमित कर सकती है। नये यूनीफाईड ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर के तहत मार्जिन का विस्तार जारी है। FY25-26F के लिए EPS को 4-9% तक रिवाइज किया है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई


    MORGAN STANLEY ON CAN FIN HOMES

    मॉर्गन स्टैनली ने कैन फिन होम्स पर ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का PAT अनुमान से 1% चूक गया। एनआईएम 3.85% पर काफी हद तक अनुमान के अनुरूप रहा। क्रेडिट कॉस्ट अनुमान से कम रही। लेकिन तिमाही दर तिमाही ग्रॉल एनपीए में गिरावट के कारण मजबूत हुआ। तिमाही आधार पर 23% तक डिस्बर्समेंट 2.500 करोड़ के गाइडेंस से कम रहा। लोन ग्रोथ पर आउटलुक चर्चा का मुख्य बिंदु होगा।

    MORGAN STANLEY ON PNB HOUSING

    मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी हाउसिंग पर ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1025 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत डिस्बर्समेंट से जुड़ी शुल्क आय, कम क्रेडिट कॉस्ट के कारण मुनाफा अनुमान से 18% ज्यादा रहा। मैनेजमेंट ने कहा कि फोकस लोन ग्रोथ और प्रॉफिटैबिलिटी का अच्छा संतुलन बनाने पर होगा। मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रैन्युलर लोन्स पर फोकस के माध्यम से सुधार पर फोकस किया जाएगा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।