Get App

Stocks on Broker's Radar: गेल, नवीन फ्लोरीन और टाटा कंज्यूमर पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

NAVIN FLUORINE पर सिटी ने खरीदारी की देकर इसका टारगेट 4350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एग्रो केमिकल्स में न्यू सप्लाई एग्रीमेंट से सुधार की उम्मीद है। एग्रोकेमिकल निर्यात में देखी गई कमजोरी फार्मा सीडीएमओ में उच्च बिक्री से आंशिक रूप से ऑफसेट हुई। मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2025 तक इसमें सुधार होने की उम्मीद है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 1:45 PM
Stocks on Broker's Radar: गेल, नवीन फ्लोरीन और टाटा कंज्यूमर पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस
CITI ON TATA CONUMER PRODUCTS पर सिटी ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1284 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: गेल (GAIL) का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 1412 करोड़ रुपये से बढ़कर 2724 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 32212 करोड़ रुपये से बढ़कर 33673 करोड़ रुपये रही। नतीजों से उत्साहित होकर सिटी ने इस पर खरीदारी की राय दी है। वहीं नवीन फ्लोरीन (NAVIN FLUORINE) का मुनाफा सालाना आधार पर 62 करोड़ रुपये से घटकर 51.2 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि Q1 में आय 491.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 523.7 करोड़ रुपये रही। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही टाटा कंज्यूमर भी ब्रोकरेज फर्म के रडार पर है। जानते हैं ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

सिटी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1284 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। भारत पेय पदार्थ व्यवसाय का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा। मैनेजमेंट ने कहा कि चाय + नॉरिश्को ((Tea + Nourishco)) कैटेगरी का व्यवसाय भीषण गर्मी, कमजोर OOH खपत से प्रभावित रहा। कंपनी की मजबूत मार्जिन विस्तार के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वृद्धि सालाना 10% रह सकती है। संभावित निकट अवधि मार्जिन प्रतिकूलता दिख सकती है लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ के अवसर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।

तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 7 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स की होगी बल्ले-बल्ले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें