Get App

Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

MGL पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है और शेयर का लक्ष्य 1990 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि गैस लागत कम होने पर Q1 EBITDA अनुमान से 9% ज्यादा रहा। लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी की Q1 में कुल बिक्री डबल डिजिट में बढ़ी। कंपनी की बिक्री IGL से काफी ज्यादा देखने को मिली। वहीं FY25/26 में वॉल्यूम में वृद्धि की उम्मीद है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 1:12 PM
Stocks on Broker's Radar: एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
LAURUS LABS पर गोल्डमैन सैक्स ने बिकवाली की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट 350 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) का Q1 में मुनाफा तिमाही आधार पर 265 करोड़ रुपये से बढ़कर 284.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 394 करोड़ रुपये से बढ़कर 418.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की Q1 में आय 1,567 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,589.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA मार्जिन 25.2% से बढ़कर 26.3% रही। जेफरीज ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही आवास फाइनेंस, लॉरस लैब और सिंजीन भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं। आवास फाइनेंस पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

JEFFERIES ON MGL

जेफरीज ने एमजीएल पर खरीदारी की राय दी है। इसका शेयर का टारगेट 1990 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि गैस लागत कम होने पर Q1 EBITDA अनुमान से 9% ज्यादा रहा। Q1 की कुल बिक्री लगातार दूसरी तिमाही में डबल डिजिट में बढ़ी, जो IGL से काफी ज्यादा है। FY25/26 में वॉल्यूम में वृद्धि की उम्मीद है। एपीएम में कमी से मार्जिन पर दबाव दिखा। लेकिन हाल की कीमतों में बढ़ोतरी से भरोसा बढ़ा है।

सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें