Stocks on Broker's Radar: जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW INFRA) के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। Q4 में कंपनी की आय 915 करोड़ रुपये से बढ़कर 1096 करोड़ रुपये रही। जबकि Q4 में कंपनी का मुनाफा 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 330 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के स्टॉक पर कोटक इंस्टीट्यूशनल ईक्यू ने बिकवाली की राय दी है। इसके साथ आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर सिएट, और कोफोर्ज का स्टॉक भी आ गया है। ब्रोकरेज ने टायर बनाने वाली कंपनी सिएट पर पर मंदी का नजरिया अपनाया है। जबकि आईटी कंपनी कोफोर्ज पर तेजी का नजरिया अपनाया है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेजेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
