Stocks on Broker's Radar: एक्सेंचर (Accenture) के नतीजों ने IT शेयरों में जोश भर दिया है। IT इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। इंफोसिस, कोफोर्ज, परसिस्टेंट के शेयर 3 परसेंट तक उछल गये। मास्टेक, हैपिएस्ट माइंड, FSL जैसे मिडकैप IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इस बीच आज बाजार में ब्रोकरेजेज फर्मों ने एंड्योरेंस टेक्नोलॉजी, फर्स्टसोस सॉल्यूशंस, बीकाजी, सुजलॉन एनर्जी और जोमैटो के स्टॉक पर दांव गया है। ब्रोकरेज फर्मों ने इन स्टॉक्स पर कमाई के लिए ट्रेडिंग करने की राय दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
CITI ON ENDURANCE TECHNOLOGY
सिटी ने एंडुरांस टेक्नोलॉजी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी में आगे तेज ग्रोथ की उम्मीद है। ABS सेगमेंट में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं बनी हुई हैं। बैलेंसशीट में 500 करोड़ रुपये का कैश देखने को मिला है। कंपनी मर्जर या अधिग्रहण कर सकती है।
बीकाजी पर नुवामा ने बुलिश राय दी है। इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। मौजूदा भाव से 23% ऊपर के टारगेट का अनुमान लगाया है। इसका लक्ष्य 885 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY27E तक 32% RoCE की उम्मीद की जा रही है। कंपनी अपने एसेट का अच्छा इस्तेमाल कर रही है। स्नैक्स मार्केट ग्रोथ, मजबूत ब्रांड पॉजिटिव है।
NOMURA ON FIRSTSOURCE SOLUTIONS
नोमुरा ने फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 200 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वन फर्स्टसोर्स रणनीति पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई। Q4 FY26 में 1 अरब डॉलर रेवन्यू रन रेट और मध्यम अवधि में 15% EBIT मार्जिन की इच्छा है। जबकि कंपनी के पास कोई घोषित डिविडेंड नीति नहीं है। कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2014 में 600 करोड़ का शुद्ध ऋण काफी हद तक वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता के लिए है।
MORGAN STANLEY ON SUZLON ENERGY
मॉर्गन स्टैनली ने सुजलॉन एनर्जी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 58.5 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के प्लांट की क्षमता प्रति वर्ष 2.5 गीगावॉट टर्बाइन उत्पादन करने की है।
बर्नस्टीन ने जोमैटो पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 230 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मार्केट लीडरशिप, प्राइसिंग पावर और लोअर डिलिवरी कंपनी को मार्जिन और रिटर्न बढ़ाने में सक्षम बनाती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )